दुमका, जनवरी 6 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा सोमवार को पाटजोर पंचायत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ ने पंचायत सचिवालय में प्रभारी मुखिया, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता के साथ समीक्षा बैठक किया। बैठक के उपरांत यह पता चला कि पंचायत में एक भी मनरेगा योजना चालू नहीं है। जिसमें कई महत्वपूर्ण योजना अपूर्ण पाए गए। बैठक के बाद बीडीओ पाटजोर पंचायत के नंदना गांव पहुंचे और कई योजनाओं के लाभुक की कार्यस्थल की जायजा लिया। लाभुक द्वारा आंशिक योजना कार्य किया गया है। लेकिन अब तक मजदूरी भुगतान नहीं किया गया है। बीडीओ ने इसे गंभीरता से लिया और मौके पर ही सबंधित रोजगार सेवक सूर्यधन टुटू को फटकार लगाया। मौके पर रोजगार सेवक को 1000 रुपया का जुर्माना लगाया गया। वहीं स्पष्टीकरण भी की गई। वहीं एक सप्ताह के अंदर मजदूरी डिमांड देने की चेतावनी...