चतरा, फरवरी 9 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। झारखंड में जारी इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। बीडीओ ने मुख्य रूप से स्वामी विवेकानंद 2 उच्च विद्यालय का दौरा कर वहां चल रही परीक्षा की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने परीक्षा हॉल में परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सीटिंग प्लान और वीक्षकों की मुस्तैदी की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कदाचार की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए उन्होंने तैनात पुलिस बल को गेट पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश देने का निर्देश दिया। बीडीओ ने केंद...