दुमका, दिसम्बर 12 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बीडीओ सह एमओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को आपूर्ति संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बीडीओ ने बारी-बारी से एनएफएसए ग्रीन कार्ड, नमक, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण की समीक्षा करते हुए 90 प्रतिशत से कम वितरण करने वाले विक्रेताओं को अविलंब वितरण पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं लगातार एक बर्ष या उससे अधिक समय से राशन का उठाव नहीं करने वाले राशनकार्ड धारकों की सूची आपूर्ति कार्यालय में जमा करने, शत् प्रतिशत ई. केवाईसी करने तथा राशनकार्ड में लाभूकों का आधार सिडिग का कार्य पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में मौजूद गोदाम प्रबंधक राजेन्द्र मंडल द्वारा समय पर खाद्यान्न रिसिव नहीं करने की शिकायत पर बीडीओ ने सभी विक्रेताओं को खाद्यान्न डिल...