बहराइच, जनवरी 29 -- बड़ी संख्या में नोटिस का जवाब देने पहुंचे लोग बलहा, संवाददाता। बलहा ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को एसआईआर के में जारी नोटिसों के संबंध में व्यापक स्तर पर सुनवाई की गई। बीडीओ अपर्णा सैनी ने बड़ी तादाद में नोटिस प्राप्त मतदाताओं की मेपिंग को लेकर सुनवाई की। बीडीओ अपर्णा ने प्रकरण को सुना तथा कर्मचारियों को इंसाफ़ और क़ानून के दायरे में रहकर कार्यवाई करने के सख़्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया का मक़सद असल और पात्र मतदाताओं के हक की हिफ़ाज़त करना है, ताकि किसी भी नागरिक के साथ नाइंसाफी न हो। दस्तावेज़ों की गहन जांच, निष्पक्ष निस्तारण पर ज़ोर दिया। सुनवाई के दौरान बीडीओ अपर्णा सैनी ने प्रस्तुत अभिलेखों की जांच, रजिस्टरों का मिलान और सत्यापन की कार्यवाई कराई। बीडीओ ने बताया कि सभी मामलों का निस्तारण दस्तावेज़ो...