मिर्जापुर, फरवरी 20 -- जिगना। छानबे ब्लाक के बीडीओ रामपाल ने शुक्रवार को क्षेत्र के गोगांव गांव में पीएम आवास में धांधलगर्दी की शिकायत की जांच पड़ताल की। शिकायतकर्ता विकास सिंह ने धीरजी देवी पत्नी स्व० मिठाई लाल के नाम पर बने आवास की शिकायत किया था। पीडी ने बीडीओ रामपाल को जांच अधिकारी नामित किया था। जांच के दौरान चार लाख 71 हजार की लागत से निर्मित पक्के नाले का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की। बीडीओ ने बताया कि आवास व नाले दोनों की जांच रिपोर्ट पीडी को सौंप देंगे। इस दौरान प्रधान सियादुलारी पूर्व सचिव प्रकाश चंद दुबे सचिव अमर बहादुर सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...