बेगुसराय, दिसम्बर 6 -- नावकोठी। डफरपुर पंचायत के अब्बूपुर गांव में हुई अगलगी के मामले में बीडीओ राहुल रंजन ने शनिवार को स्थल निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। अग्निपीड़ित परिवारों से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली। बताया कि शुक्रवार की शाम अब्बूपुर में अगलगी में एक घर सहित दो भुसकार जल गये थे। इसमें लाखों की क्षति हुई थी। बीडीओ ने अग्निपीड़ित परिवारों को प्रावधान के अनुसार सरकारी अनुदान दिलाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...