फतेहपुर, फरवरी 21 -- हथगाम। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे काम में बीडीओ हथगाम द्वारा कमीशन मांगने की जांच शुरु हो गई है। शनिवार को सोशल आडिट निदेशालय उत्तर प्रदेश डिप्टी कमिश्नर मनरेगा हिमाली मिश्रा ब्लाक पहुंच कर शिकायत करने वाले ग्राम प्रधानों के बयान दर्ज कराए। यहां बीडीओ ने भी अपना पक्ष रखा। बयान संग अभिलेखों की जांच के साथ वह वापस लौट गईं। जल्द डिप्टी कमिश्नर अपनी जांच शासन को सौंपेगीं। बता दें कि ग्रापं किशोई की प्रधान पुष्पा यादव, बैगांव के प्रधान रामदीन,दंदवा की प्रधान राजरानी, प्रधान वीरेंद्र सिंह व रजनीश ईश्वर जायसवाल ने पूर्व में जिलाधिकारी से शिकायत किया था कि बीडीओ हथगाम मनरेगा से कराए जा रहे काम के एवज में कमीशन की डिमांड कर रहे हैं। कमीशन नहीं देने पर उन्हें विकास कार्य में खामियां बताते हुए परेशान किया जा रह...