गंगापार, जनवरी 1 -- बीडीओ मनोज कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। ब्लॉक कौड़िहार मुख्यालय पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड के समस्त कर्मचारियों द्वारा आयोजित किया गया। बुधवार को मुख्य अतिथि विधायक गुरु प्रसाद मौर्य रहे। बीडीओ मनोज कुमार को ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिला महामंत्री सुनील कुमार त्रिपाठी ने माल्यार्पण, अंगवस्त्रम, श्रीरामचरित मानस व रामदरबार स्मृति चिह्न भेंट कर सफल कार्यकाल के लिए धन्यवाद व अग्रिम जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। संचालन एडीओ कृषि डॉ. मनोज कुमार ने किया। एडीओ पंचायत हरदेव पटेल, एडीओ धीरज यादव, एडीओ मो. इस्लाम, सचिव अभिषेक सरोज, सचिव अनुराग आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...