साहिबगंज, दिसम्बर 14 -- उधवा। मध्य विद्यालय पियारपुर के चारों शिक्षकों से डीएसई कुमार हर्ष ने शो कॉज पूछा है। बीडीओ ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट डीएसई को भेजकर स्थिति से अवगत कराया था। दरअसल, डीसी हेमंत सती के निर्देश पर बीडीओ जयंत कुमार तिवारी ने बीते आठ दिसम्बर को मध्य विद्यालय पियारपुर का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान चार सहायक अध्यापक(पारा) शिक्षक उपस्थिति बना कर स्कूल से गायब पाये गये। इस दौरान एसएमसी के सदस्यों व ग्रामीणों ने बताया कि चारों शिक्षक प्रत्येक दिन हाजरी बनाकर स्कूल छोड़कर चले जाते हैं। स्कूल में कुल नामांकित 1673 में से शिक्षकों ने 647 बच्चों की उपस्थिति बनाया गया था। मौके पर क्लास में महज 258 बच्चें ही उपस्थित पाए गए। ग्रामीणों ने बच्चों के नामांकन व उपस्थिति बनाने एवं एमडीएम में खानापूर्ति का भी आरोप लगाया...