जहानाबाद, फरवरी 20 -- कुर्था, निज संवाददाता कुर्था प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी एवं प्रभारी अंचलाधिकारी शमसूल कवर द्वारा अलग-अलग जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी के जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने भूमि, आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड, नल-जल योजना, प्रमाण पत्र सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। बीडीओ ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को ससमय निष्पादन का निर्देश दिया। इस दौरान आये सभी के सभी 10 मामलों का निष्पादन कर दिया गया। वहीं प्रभारी अंचलाधिकारी शमसूल कवर द्वारा आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों को लेकर लोगों ने अपनी समस...