सीवान, दिसम्बर 13 -- हसनपुरा। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में किया गया। जहां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुल आधा दर्जन मामले जनता दरबार मे पहुंचे थे। इनमें चार जन्म-मृत्यु से संबंधित, एक राशन कार्ड से संबंधित व एक गायघाट पंचायत में नाला निर्माण से संबंधित मामले पहुंचे थे। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सभी मामले को जांचोपरांत संबंधित पदाधिकारियों को ससमय निष्पादित करने का आदेश दे दिया गया है। इस शुक्रवारी जनता दरबार से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...