मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- निर्माण कार्यों के निविदाओं में लगे अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच एई निर्माण नेपाल सिंह के द्वारा पूर्ण कर ली गई है। करीब 114 निविदाओं में से चार निविदाओं के अनुभव प्रमाण पत्रों में फर्जीवाडा पाया गया है। इन निविदाओं में चरथावल बीडीओ के साइन हुए अनुभव प्रमाण पत्र लगे हुए है। इस संबंध में एई निर्माण ने चरथावल बीडीओ को पत्र भेजा है। बीडीओ की रिपोर्ट आने पर ठेकेदार फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एई निर्माण नेपाल सिंह के द्वारा ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को स्पष्टीकरण दिया गया है। जिसमें उन्होंने 110 निविदाओं में लगे अनुभव प्रमाण पत्रों को यहीं बताया और शेष चार निविदाओं में लगे अनुभव प्रमाण पत्रों को संदिग्ध मानते हुए चार निविदाओं को निरस्त करने के लिए कहा है। नगर पालिका के निर्माण कार्यों की निविदाओं में लगे अनुभव प्रमाण पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.