आरा, दिसम्बर 31 -- शाहपुर। शाहपुर ब्लॉक सह अंचल मुख्यालय से मंगलवार की शाम आरा की तरफ जा रही बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह की सरकारी गाड़ी में बिलौटी एनएच पर अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय टकरा गई। इससे बीडीओ के चारपहिया वाहन के दाहिने साइड के इंडिकेटर सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गये हैं। इस संबंध में बीडीओ के चालक उदय शंकर प्रसाद ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं बताया है। चालक बिहिया का रहने वाला बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.