बोकारो, दिसम्बर 13 -- कसमार। कसमार प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को आयोजित पंचायत समिति की मासिक बैठक बीडीओ की अनुपस्थिति के कारण स्थगित कर दी गई। बैठक में हिस्सा लेने पहुंची प्रमुख समेत पंसस सदस्यों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना के बावजूद बैठक में बीडीओ की अनुपस्थिति के कारण बैठक नहीं हो सकी। बताया गया कि पिछले पांच महीने से पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक नहीं हो रही है। बैठक नहीं होने से कोई भी प्रस्ताव पारित नहीं हो पा रहा है। प्रमुख नियोति दे ने बताया कि कसमार में पंसस की बैठक सिर्फ मजाक बनकर रह गया है।‌ जुलाई के बाद एक भी मासिक बैठक आयोजित नहीं हुई है। पांच महीने के बाद 12 दिसंबर को मासिक बैठक की तिथि रखने के बाद फिर से बिना सूचना के ही बीडीओ के बैठक से अनुपस्थित रहना सदस्यों के साथ अपमान से कम नहीं है। इस संबंध में कसम...