खगडि़या, फरवरी 11 -- खगड़िया। नगर संवाददाता जिले के अलौली बीडीओ की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मंगलवार की देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के कुछ घंटे बाद सदर अस्पताल के बाद उन्हें एक अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद दोबारा बुधवार सुबह उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज देर शाम तक उन्हें आईसीयू में रखा गया। इधर आईसीयू के बाहर पुलिस बल के जवानों के द्वारा लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि इस दौरान सिर्फ अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मियों को प्रवेश करने के लिए दिया जा रहा था। इधर डीडीसी श्वेता भारती, एसडीओ धनंजय कुमार, एसडीपीओ वन मुकुल कुमार रंजन आदि अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। इधर उनके तबीयत बिगड़ने के सूचना मिलने के बाद दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इधर अधिकारी व अस्पताल प्रशासन द्...