भागलपुर, नवम्बर 25 -- दुर्गा पूजा, दीपावली, काली पूजा, लोक आस्था का महापर्व छठ एवं लोकतंत्र का महापर्व बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सम्मान समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं नवयुवक समिति के सदस्यों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर सुल्तानगंज बीडीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित एसआई विष्णुदेव कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर के अध्यक्ष शिवम चौधरी, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, उप सचिव रवि चौधरी, कोषाध्यक्ष सावन कुमार कुशवाहा सहित मंदिर के अन्य सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...