पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। तबादले की अधिसूचना जारी होने के बाद पूर्णिया पूर्व प्रखंड के नए बीडीओ के रूप में कुणाल किशोर ने पदभार ग्रहण कर लिया है, वहीं नए बीपीआरओ के रूप में धर्मेंद्र कुमार साहनी ने भी योगदान कर लिया है। प्रखंड प्रमुख जियाउल हक, उपप्रमुख प्रमुख ललन कुमार सिन्हा ने दोनों अधिकारी का स्वागत किया। वही इस मौके पर वर्तमान बीडीओ शैलेश कुमार केसरी मौजूद थे। वहीं प्रखंड प्रमुख ने दोनों अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र की विकास ही आपकी पहचान होगी इसलिए प्रखंड क्षेत्र में विकास गति आप लोगों के सहयोग से होगी। बीडीओ कुणाल किशोर ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता क्षेत्र की जनता होगी। तभी हम क्षेत्र में विकास कर पाएंगे। वहीं मौजूद बीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार साहनी ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा ही हमारी पहली ...