मैनपुरी, जनवरी 1 -- विकास खंड में तैनात कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने तथा कार्य से उत्पन्न मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से बीडीओ एकादश और प्रधान एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला गुरुवार को नववर्ष के अवसर पर नगर के आदर्श इंटर कॉलेज के मैदान में खेला गया। बीडीओ नवनीत गौतम ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। टॉस बीडीओ एकादश ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 14 ओवर में बीडीओ एकादश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रधान एकादश की टीम पूरे प्रयास के बावजूद 14 ओवर में 120 रन ही बना सकी और 25 रन से मैच हार गई। मैच समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दोनों टीमों को शील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.