प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज। बीडीओ उरुवा श्रुति शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर और कार्रवाई की मांग को लेकर जिला पंचायत के सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। शनिवार को लोग बड़ी संख्या में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मिलने के लिए पहुंचे और बीडीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस दौरान लोगों ने कहा कि पूर्व में हुई शिकायत की जांच पर बीडीओ के पद पर होने के कारण वो जांच प्रभावित कर रही हैं। डीएम ने सभी को सीडीओ हर्षिका सिंह के पास भेजा। सीडीओ के सामने जमा हुए लोगों ने ज्ञापन दिया और सामूहिक इस्तीफे की बात कही। सीडीओ ने बताया कि जांच पूर्व में हो चुकी है। फिलहाल एसआईआर की प्रक्रिया की कारण इसमें लगे किसी भी व्यक्ति पर आयोग के निर्देश के क्रम में कार्रवाई नहीं हो सकती है। शनिवार को आई शिकायत पर उन्होंने डीडीओ जीपी कुशवाहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.