पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया पूर्व प्रखंड के निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद के तबादले पर प्रखंड सभागार में एक समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। वहीं नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेश कुमार केसरी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जियाउल हक ने की। मंच संचालन पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण कुमार भारती ने किया। प्रखंड प्रमुख जियाउल हक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद न सिर्फ सरकारी अधिकारी थे, बल्कि एक सामाजिक सरोकार से भी जुड़े व्यक्तित्व थे। प्रखंड सह अंचल कर्मी के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्य को ससमय निष्पादन करते थे जो काफी सराहनीय रहा। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के सभी गांव का भ्रमण कर योजना को धरातल पर पहुंचाने का काम किया। मौके पर उपप...