रांची, नवम्बर 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने बीडीएस और बीएचएमएस कोर्स की ऑल इंडिया स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसिलिंग का नया संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। यह संशोधन स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद किया गया है। बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर बताया कि अब स्ट्रे वैकेंसी काउंसिलिंग की सभी प्रक्रियाएं नई तिथियों के अनुसार संचालित होंगी। नई समय-सारणी के अनुसार, स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू होगी। इसी दिन मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स जारी किए जाएंगे। रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी 28 नवंबर से ही शुरू होगी, जो 30 नवंबर तक चलेगी। प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक जारी किए जाएंगे। वहीं, दस्तावेज सत्यापन और संबंधित संस्थान में प्...