अमरोहा, फरवरी 13 -- मंडी धनौरा। भागीरथी देवी महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय के संयोजन में एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.अभय कुमार, जेएस हिन्दू डिग्री कालेज के प्रोफेसर नवनीत विश्नोई ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर किया। दौड़ बालक वर्ग में गौतम व विशाल, बालिका वर्ग में अंशु व प्रीति, वालीबाल बालक वर्ग में रोबिन व अनिकेत, बालिका वर्ग में अंशी व नैना ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्रबंध तंत्र ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान ममता अग्रवाल, शोभा गिल, संजय गुप्ता, संजीव कुमार, राजन कुमार, अमित कुमार, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...