झांसी, फरवरी 2 -- सब कुछ ठीक रहा तो बुन्देलखंड के बीडा की चर्चा सुर्खियों में होगी। हाल ही में बीडा के लिए तीन बड़ी कंपनी ने रुचि दिखाई और प्रस्ताव दिए है। इसमें बीईएमल लिमिटेड रक्षा खनन और रेल मेट्रो से जुड़ी चीजों को तैयार करती है। इसी तरह कॉनकोर कंटेनर रेल व सड़क सबंधी का संचालन करती। इसी तरह एनआईसीडीसी अत्याधुनिक औद्योगिक गलियारा माना जाता है। इन तीनों के बीडा के लिए प्रस्ताव आए है। बीडा सीईओ ने बताया कि झांसी में आधुनिक इंडस्ट्रियल टाउनशिप बन रही। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानि बीडा में निवेश को लेकर पब्लिक सेक्टर की इकाइयों ने दिलचस्पी दिखाई है। झांसी शहर के निकट बस रहे इस आधुनिक इंडस्ट्रियल टाउनशिप में निवेश को लेकर बीईएमएल, कॉनकोर और एनआईसीडीसी के अलावा सार्व...