रुद्रपुर, फरवरी 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। इन्द्रा कॉलोनी में मंगलवार दोपहर बीड़ी पीते समय लगी आग से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। झुलसी महिला को पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पड़ोसियों के अनुसार, इन्द्रा कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय सायरा पत्नी सखावत दोपहर के समय अपने घर में बीड़ी पी रही थीं। इसी दौरान बीड़ी से निकली चिंगारी उनके कपड़ों और पास रखी रजाई पर गिर गई। कुछ ही क्षणों में रजाई ने आग पकड़ ली और आग तेजी से फैल गई। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण महिला स्वयं को बचा नहीं सकी और शोर मचाने लगीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुकी थीं। सूचना मिलने पर परिजन और पड़ोसी उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए। बताया गया कि महिला के दो बेटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.