बेगुसराय, दिसम्बर 9 -- बखरी, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के मक्खाचक स्थित एक बीड़ी गोदाम में छापेमारी कर मंगलवार को पांच बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया। श्रम संसाधन विभाग बेगूसराय के निर्देश पर गठित धावा दल ने यह कार्रवाई की। प्रखंड श्रम प्रवर्तन अधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि बीड़ी फैक्ट्री में अवैध रूप से बच्चों से काम करवाए जाने की सूचना पर टीम ने छापेमारी की। मौके से पांच बाल श्रमिकों को मुक्त कर नियोजक के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम 1986, संशोधित 2016 के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। धावा दल में तेघड़ा की श्रम प्रवर्तन अधिकारी झुमा भंडारी, छौड़ाही के श्रम प्रवर्तन अधिकारी देव शंकर बेदी तथा थाना के एसआई सुजीत कुमार भी शामिल थे। रंजन कुमार ने बताया कि नियोजक को प्रति बाल श्रमिक 20,000 रुपये की दर से कुल ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.