नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- दिल्ली के पांडव नगर में एक शख्स ने बीड़ी को लेकर हुए झगड़े में दूसरे व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला। दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोप में 32 वर्षीय नाई को गिरफ्तार किया गया है। घटना शशि गार्डन में बस स्टैंड रोड के पास हुई। पुलिस को रात करीब 1:24 बजे इस मामले की सूचना मिली। मृतक की पहचान दीपक (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम मनोज बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, बहस के दौरान आरोपी ने पास में पड़ी एक लकड़ी की छड़ी (डंडा) उठा ली और पीड़ित के सिर पर कई बार वार किए। मृतक के माथे पर चोट और खरोंच के कई निशान पाए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "दीपक को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।" पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

हिंद...