मथुरा, फरवरी 7 -- गोंडवाना एक्सप्रेस में अनधिकृत वेंडर की बीड़ी के धुएं से सक्रिय हुई स्मोक सेंसर प्रणाली ने ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन करीब 17 मिनट भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के निकट खड़ी रही। आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। बीड़ी पी रहे अनधिकृत वेंडर के खिलाफ आरपीएफ ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है। जबलपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन संख्या 22181 गोंडवाना एक्सप्रेस में गुरुवार की रात 2:47 बजे आग की सूचना आरपीएफ को मिली। इस पर थाने का स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंच गया। ट्रेन ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ स्टाफ प्रियव्रत दहिया से मथुरा आरपीएफ के स्टाफ ने सम्पर्क किया। प्रियव्रत ने बताया कि भूतेश्वर व वृंदावन रोड स्टेशन के मध्य स्मोक सेंसर सक्रिय हुए थे। ट्रेन के कोच संख्या बी-2 की गैलरी में खड़ा एक अनधिकृत वेंडर बीड़ी पी रहा था, इसलिए स्मोक सें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.