पौड़ी, दिसम्बर 13 -- मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी सर्वेश पंवार ने नशा उन्मूलन अभियान को और अधिक सक्रिय बनाने के निर्देश दिए। कहा कि नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी बढ़ाने और स्कूल, कॉलेज स्तर पर छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। बैठक में एसएसपी ने सभी बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करते हुए किरायेदारों, संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि होटलों, ढाबों और किराए के मकानों की जांच नियमित रूप से करे। एसएसपी ने क्षेत्र के शातिर अपराधियों की गतिविधियों को अपडेटेड रखने रखने के भी निर्देश दिए। कहा कि सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त तैनाती, ओवरस्पीडिंग, नशे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.