रांची, मार्च 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। बीटोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को हेरिटेज नाइट 'उद्घोष का आयोजन जीपी बिरला ऑडिटोरियम में हुआ। शाम की शुरुआत छात्र मामलों के डीन डॉ भास्कर कर्ण के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद शाम की पहली प्रस्तुति अंकना बोस की कथक और रोहिनी कंडाला की कुचिपुड़ी नृत्य की हुई। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी नृत्य मुद्राओं ने भारतीय विरासत की सुंदर झलक पेश की। इसके बाद सारेगामापा फेम शालिनी दुबे और दिलजीत लाल ने अपनी सुरमयी आवाज से शाम की इस महफिल को सुरों से सजाया तो युवाओं में जोश और परवान चढ़ा। दिलजीत लाल ने छाप तिलक... ये तूने क्या किया.. और साइयां... गीत प्रस्तुत किया। शालिनी दुबे ने गजब का है दिन... बाहों में चले आ... और कजरा मोहब्बत वाला... जैसे सदाबहार गीतों की प्रस्तुति से समां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.