बरेली, दिसम्बर 18 -- बरेली। विश्वविद्यालय के बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र उज्जवल के लापता होने का मामला सामने आया है। चीफ प्रॉक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि उज्जवल पुत्र बब्लू मूल निवासी रामपुर वर्तमान में संजय नगर स्थित सैनिक कॉलोनी में रह रहा था। 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय आया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। इस संबंध में चीफ प्रॉक्टर ने जब पुलिस अधीक्षक, बरेली सिटी को पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने छात्र को मोबाइल सर्विलांस में लगाया तो उसकी लोकेशन मथुरा-वृंदावन में मिली। कुछ देर बाद छात्र का मोबाइल भी खुला तो परिजनों से उसकी बात हो गई। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि परिजन उसे लेने के लिए बरेली से रवाना हो गए हैं। छात्र से परिजन की फोन पर वार्ता लगातार हो रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.