रुद्रपुर, फरवरी 9 -- सितारगंज। बीटेक के छात्र उत्तम तिवारी ने देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव में मंच संचालन कर सितारगंज का मान बढ़ाया है। वहीं, उनकी इस कला से प्रभावित होकर सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन की संस्थापक एवं सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कमल आवास कॉलोनी निवासी प्रधानाचार्य बृजेश दुबे के भांजे उत्तम तिवारी बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए थे। उत्तम जेईई, नीट और विदेशों में पढ़ने वाले छात्रों का ऑनलाइन मार्गदर्शन भी करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.