लखनऊ, जनवरी 5 -- गुड़ंबा क्षेत्र में दबंगों ने बीटेक छात्र की पिटाई कर उसके अपहरण की कोशिश की। अगवा करने के प्रयास में युवक को पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। आरोप है कि उसके साथ लूटपाट भी की गई। पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कल्याणपुर सुषमानगर निवासी जनार्दन सिंह के मुताबिक, बेटा राज सिंह बीबीडी कॉलेज से बीटेक कर रहा है। बताया कि 31 दिसंबर की शाम वह काम से गोल चौराहा जा रहा था। जैसे ही वह रेनबो पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे विशाल पांडेय, आकाश वर्मा, आदर्श मिश्रा, वरुण, प्रांजल व मोनू सहित कुछ अज्ञात लोगों ने छात्र पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ जानलेवा हमला किया, बल्कि बेटे को जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। इस बीच कुछ दूर चलने पर छात्र ने चलती गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.