हाजीपुर, दिसम्बर 12 -- बिदुपुर, संवाद सूत्र स्थानीय चकसिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली के तृतीय तल स्थित सेमिनार हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार ब्रह्माकुमारीज द्वारा बीटेक कर रहे छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं कल्याण के लिए अभिमुखीकरण संबोधन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षणिक सफलता का आधार है। इस संबंध में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन एवं जागरूकता हेतु दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। उक्त परिप्रेक्ष्य एवं विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव सह निदेशक अहमद महमुद के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.