जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने बीटेक की डिग्री ली है। 2011 में उन्होंने ओडिशा के बीजू पटनायक विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई की है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद सोमेश अपने पिता रामदास सोरेन के साथ राजनीतिक कार्यक्रम में घूमने लगे। सोमेश सोरेन की पत्नी भी इंडियन बैंक में कार्यरत हैं। दोनों की एक बेटी हैं। सोमेश सोरेन को बढ़त मिलने पर उनकी मां ने उनका मूंह मीठा कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...