अल्मोड़ा, फरवरी 18 -- द्वाराहाट बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) में छात्र-छात्राएं अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स व ऑटोमेशन जैसे आधुनिक तकनीकों का भी अध्ययन कर सकेंगे। मान्यता मिलने से अगले सत्र से इन कोर्सों का संस्थान में संचालन शुरू हो जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकें आज के समय में काफी उपयोगी साबित हो रही हैं। स्वास्थ्य सेवा से लेकर कृषि, रक्षा, विनिर्माण, परिवहन, शिक्षा, अंतरिक्ष अनुसंधान जैसे हर क्षेत्रों में एआई की मांग बढ़ रही है। अब बीटीकेआईटी में भी इन तकनीकों की पढ़ाई बच्चे कर सकेंगे। इसके लिए संस्थान को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) नई दिल्ली ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और रोबोटिक्स व ऑटोमेशन में चार वर्षीय स्नातक (बी. टैक) पाठ्यक्रम संचालित करने की औपचारिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.