कानपुर, नवम्बर 30 -- चकेरी। सनिगवां के भाभा नगर में इंडस टॉवर के टेक्नीशियन ने आरोप लगाया है कि टॉवर से बीटीएस की तीन पावर केबल चोरी कर ली गई। चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। टेक्नीशियन पंकज मिश्रा के अनुसार बीती 23 नवंबर की रात को उन्हें सूचना मिली कि उनकी साइट का सिग्नल डाउन है। उन्होंने टेलीकॉम कंपनी के अधिकारी हर्षित तिवारी से बात की तो उन्होंने भी साइट डाउन होने की बात कही। वह टॉवर देखने आये तो पता चला कि टेलीकॉम कंपनी के बीटीएस की तीन केबल चोर काटकर ले गये हैं। फिर उन्होंने चकेरी पुलिस समेत अपने अधिकारियों से शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...