नई दिल्ली, जनवरी 28 -- गणतंत्र दिवस समारोह में लोगों के बैठने के लिए बनी दर्शक दीर्घांओं के नाम नदियों के नाम पर रखे गए थे। अब बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान दीर्घाओं के नाम भारतीय वाद्य यंत्रों पर रखे गए हैं। इनमें बांसुरी, डमरू, एकतारा, इसराज, मृदंगम्, नगाड़ा, पखावज, संतूर, सारंगी, सारिंदा, सरोद, शहनाई, सितार, सुरबहार, तबला और वीणा शामिल हैं। समारोह के दौरान भारतीय वाद्य यंत्रों की मधुर धुनें भी सुनाई देंगी। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि गुरुवार को बीटिंग रिट्रीट समारोह मधुर भारतीय धुनों से गूंजने के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। यह 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे समारोहों के समापन का प्रतीक है। थल सेना, नौसेना, वायु सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड प्रतिष्ठित दर्शक दीर्घा के समक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.