बस्ती, जनवरी 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के फेडरेशन के अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस के क्रम में शुक्रवार को संगठन के नेताओं ने बीज विधेयक रद्द किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, सीटू, एटक, बिजली कर्मचारी यूनियन, एमडीएम व आशा संगठन, यूपीएमएसआरए के नेताओं व पदाधिकारियों ने परशुराम, अंगद पांडेय और नरसिंह भारद्वाज के नेतृत्व में न्यायमार्ग स्थित कार्यालय से जुलूस निकाला। लाल झंडों के साथ यह जुलूस डीएम कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शन करते हुए मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में बीज विधेयक 2025, बीवी ग्राम जी कानून, बिजली विधेयक 2025 सहित चार श्र...