सीवान, दिसम्बर 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला कृषि संयुक्त भवन स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन की अद्यतन जानकारी ली और जहां-जहां कार्य की गति धीमी है, उसे तत्काल सुधारने का निर्देश दिया। बैठक में सबसे पहले रबी सीजन के लिए बीज वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। पदाधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रखंड स्तर पर बीज का उठाव व वितरण तेज करने और किसानों तक इसकी सुलभ उपलब्धता स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.