लातेहार, जुलाई 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में किसानों को सरकारी बीज वितरण के लिए गोपनीय ढंग से कागज पर क्लस्टर बनाने की शिकायत मिली है। प्रमुख सुशीला देवी, जिप सदस्य संतोषी शेखर सहित अन्य कई पंचायत प्रतिनिधियो को बनाये गए इस क्लस्टर के बारे में कोई जानकारी नही है। इसमे गोपनीयता क्यो बरती गई,यह समझा जा सकता है। प्रमुख सुशीला देवी और जिप सदस्य संतोषी शेखर ने इस पर नाराजगी जताते हुए बताया कि जब हम सब प्रतिनिधियों को इस बारे में कोई सूचना नही दी गई है तो किसानों को इस बारे में कितनी जानकारी होगी, यह समझा जा सकता है।बीज की हेराफेरी करने की नीयत से ऐसा किया गया है, लेकिन इसमे सफल नही होने दिया जाएगा। किसानों को बीज से वंचित रखने का खेल चल रहा है। क्लस्टर बनाने में पारदर्शिता नही बरती गई है। किस क्लस्टर पर कितना कौन बीज भेजा गया है, यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.