भागलपुर, नवम्बर 25 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में बीज लेने किसानों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। ठंड के बावजूद सोमवार को भी बीज लेने किसान बड़ी संख्या में पहुंचे। खासकर दियारा क्षेत्र जो खेती के लिए मशहूर है से भारी संख्या में महिला किसान भी पहुंची। हालांकि सभी 400 किसानों को बीज वितरण कर रहे मां तारा इंटरप्राइजेज प्यालापुर के चिंटू ठाकुर द्वारा गेहूं का बीज प्रति एकड़ 40 किलो, सरसों का बीज प्रति एकड़ दो किलो तथा तीसी का बीज प्रति एकड़ आठ किलो देर शाम तक वितरित कर दिया गया। बीज वितरण को लेकर बीएओ सुमन कुमार तथा नोडल कृषि समन्वयक राहुल प्रियरंजन भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.