कौशाम्बी, नवम्बर 28 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। नेवादा ब्लॉक स्थित बीज भंडार केंद्र पर किसानों को समय से बीज न मिलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा और पूर्व सांसद प्रतिनिधि जय सिंह गुरुजी ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ कौशांबी और खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गोदाम में रखे बीज स्टॉक, वितरण पंजी और व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। मौके पर मौजूद प्रभारी सौरभ कुमार को निर्देशित किया गया कि किसानों को निर्धारित दरों पर और बिना किसी देरी के बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। तराई क्षेत्र के किसानों के लिए चना बीज उपलब्ध कराने हेतु प्रदर्शन प्लॉट तैयार कर जल्द वितरण करने का भी निर्देश दिया गया। प्रभारी सौरभ कुमार ने बताया कि चयनित क्षेत्रों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.