पलामू, दिसम्बर 30 -- पाटन। प्रखंड के जंघासी गांव स्थित बीज गुणन प्रक्षेत्र में कृषि पाठशाला संचालित की संभावनाओं का अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने मंगलवार को निरीक्षण किया। कृषि निदेशालय के पत्र के आलोक में पलामू जिले के जंघासी स्थित बीज गुणन प्रक्षेत्र को समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला योजना के तहत कृषक पाठशाला का संचालन के लिए चयनित संस्थाओं को उक्त प्रक्षेत्र आवंटित किया जाना है। अपर समाहर्ता ने लोगो से उनकी राय ली तथा विवाद रहित एवं अतिक्रमण मुक्त करवाने के निमित निरीक्षण किया। जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार, पाटन के अंचल अधिकारी अमित कुमार झा आदि भी साथ थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...