गिरडीह, दिसम्बर 11 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड स्थित प्रखंड प्रखंड कृषि तकनीकी केन्द्र गांडेय में गुरुवार को गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों के लाभुकों के बीच मक्का के बीज का वितरण किया गया । बता दें कि गांडेय प्रखंड के गांडेय पंचायत के गांडेय, मोहनडीह,भयहरण मंडा, रकसकुटों सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों लगभग 75 किसानों के बीच बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत मक्का के बीज का वितरण किया गया । इस क्रम में बीटीएम सच्चिदानंद कुमार ने कहा कि सभी किसानों के बीच 4 किलो ग्राम मक्का के बीज का पैकेट वितरण किया गया है । किसान उक्त बीज को अपने घरों में लगाएंगे और उन्नत किस्म की खेती करेंगे । मौके पर निर्मला रविकर, किसान मित्र संतोष रवानी, मो. आशिक, ताहिर अंसारी, किसान मालों खान, सुरेश वर्मा, शांति कुमारी, करिश्मा कुमारी, पुनम कुमारी सहित अन्य ...