कानपुर, फरवरी 20 -- चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के प्रसार निदेशालय में चल रही पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समाप्त हुआ। विवि के निदेशक प्रसार डॉ. वीके त्रिपाठी ने किसानों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप कृषि विविधीकरण अपनाने की सलाह दी। उन्होंने मधुमक्खी पालन, गोपालन, बीज उत्पादन के साथ ही ड्रैगन फ्रूट की खेती करने पर जोर दिया। साथ ही, नवीन कृषि तकनीकों से आय बढ़ाने पर जोर दिया। अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. कौशल कुमार ने जैव संवर्धित फसलों को लाभकारी बताते हुए धान के अवशेषों का मल्चिंग के रूप में उपयोग कर सिंचाई घटाने की सलाह दी। निदेशक शोध डॉ. महक सिंह ने तिलहनी फसलों की उन्नत तकनीकें समझाईं। डॉ. सीमा सोनकर ने श्रीअन्न के पोषण महत्व पर जानकारी दी। प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले बिहार के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.