बिहारशरीफ, दिसम्बर 9 -- बीज उत्पादन के गुर सीखने यूपी गये नालंदा के किसान फोटो बीज : जिला कृषि कार्यालय से किसानों के दल को रवाना करते डीएओ नितेश कुमार। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। गुणवत्तापूर्ण बीज का उत्पादन, उसका श्रेणीकरण और भंडारण के गुर सीखने जिले के किसानों का दल यूपी के प्रयागराज के नैनी गया है। सात दिवसीय कार्यक्रम के दौरान किसान बीज उत्पादन की हर बारीकियां से रूबरू होंगे। डीएओ नितेश कुमार ने जिला कृषि कार्यालय से किसानों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि मशरूम उत्पादन की समझ विकसित करने के लिए किसानों के दूसरे दल को पूर्णिया भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...