कन्नौज, अप्रैल 7 -- तालग्राम, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर माधोनगर गांव में पार्टी नेता ईश कुमार सिंह व योगेंद्र सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में जुटे क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शान से पार्टी का झंडा लहराते हुए आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर एक जुट होकर जनता के हितों के लिए कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम में पार्टी की उपलब्धियों और विकास पर चर्चा की गई। इस दौरान योगेंद्र भदौरिया ने स्थापना दिवस पर भाजपा के गौरवशाली इतिहास के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को माना और योजनाओं को अंत्योदय को समर्पित रही। इसी बलबूते पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यक्रम के दौरान आदित्य मिश्रा, सोनू मिश्रा, केशव दुबे, हरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.