पटना, मई 2 -- देश में जातीय जनगणना पर मोदी सरकार ने रजामंदी की मुहर क्या लगाई, बिहार में राजनीति सुलग उठी। सत्ता पक्ष के साथ विपक्षी दलों ने पटना में जश्न मनाया। श्रेय लेने की होड़ में पटना को पोस्टरों से पाट दिया गया। लालू, तेजस्वी, कांग्रेस के नेताओं ने इसे अपनी जीत करार दिया तो बीजेपी और जेडीयू ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के विजन की सराहना की। इस बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार को विपक्ष के दबाव के आगे झुकना पड़ा। लोकसभा का एक वीडियो लगाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीत बताया है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पप्पू यादव ने लोकसभा का अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है। कहा है कि जातीय जनगणना पर BJP सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.