नई दिल्ली, फरवरी 24 -- पूर्व केपीसीसी महासचिव वत्सला प्रसन्नकुमार मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। तिरुवनंतपुरम स्थित बीजेपी राज्य मुख्यालय में पार्टी स्टेट प्रेसिडेंट राजीव चंद्रशेखर ने उन्हें पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया। चंद्रशेखर ने उन्हें पार्टी का शॉल पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जैसे राज्य महासचिव एस सुरेश और एनडीए उपाध्यक्ष एएन राधाकृष्णन भी उपस्थित थे। वत्सला प्रसन्नकुमार एर्नाकुलम जिले के उत्तर परवूर से हैं, जो विपक्ष के नेता वीडी सतीशन का गढ़ माना जाता है। यह भी पढ़ें- चीन-पाक की बढ़ेगी टेंशन,भारत ने ढूंढ लिया सीक्रेट पावर;Su-57 होगा मास्टरस्ट्रोक? वत्सला प्रसन्नकुमार पहले परवूर नगर पालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं और कांग्रेस में काफी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी यह पार्टी बदलने की घ...