रांची, मार्च 27 -- खलारी, प्रतिनिधि। बीजेपी नेता अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में गुरुवार को बीजेपी ने रांची बंद बुलाया था, वहीं कई संगठनों ने भी झारखंड बंद का आह्वान किया था। इसके साथ खलारी में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खलारी बंद की घोषणा की थी। इसका व्यापक असर अन्य जगहों की तरह खलारी में भी देखने को मिला। अनिल महतो की हत्या के विरोध में गुरुवार तड़के ही खलारी बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आम जनता और व्यापारियों से इस बंद का समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और झंडा लिए घूम-घूम कर बाजारों और प्रतिष्ठानों को बंद कराया, साथ ही चौक-चौराहों पर टायर जला कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.